राहुल गांधी को देखते ही रायबरेली में लगे..राहुल गांधी वापस जाओ के नारे

यह मामला तब सामने आया जब राहुल गांधी एक बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी वोटरों ने राहुल गांधी के विरुद्ध नारा लगाया

Loksabah Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवे चरण का चुनाव हो रहा है। अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, गोंडा सहित कई VIP सीटों के लिए आज मतदान कर रहे हैं लोग। रायबरेली से इस बार कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

राहुल के खिलाफ लगा नारा

वोटिंग से पूर्व रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने रायबरेली के पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद वो बाहर निकलकर लोगों संग फोटो भी क्लिक कराई। फिर इसके बाद वो बूथ का निरीक्षण करने पहुंच गए। राहुल जब बछरावां के गांंधी इंटर कालेज बूथ पर पहुंचे तो उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी। राहुल गांधी वापस जाओ,राहुल गांधी वापस जाओ.. के नारे लगे वोटर लगाने लगे। जिससे वहां असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे पहले राहुल गांधी जब नामांकन करने पहुंचे थे तब भी उनके खिलाफ कुछ ऐसा ही नारा लगा था।

कांग्रेस ने भाजपा की साजिश बताई

राहुल गांधी वापस जाओ..जैसे नारे लगाने पर, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इसको भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि, भाजपा यहां से हार रही है, और राहुल के खिलाफ उनका यह नारा भाजपा की निराशा को बता रहा है।

आपको बताते चलें कि रायबरेली सीट पर राहुल गांधी के सामने भाजपा ने राज्य सरकार के मंत्री दिनेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में दिनेश सिंह, सोनिया गांधी से चुनाव हार गए थे।

रायबरेली सीट से इंदिरा गांधी भी लड़ चुकी हैं 

रायबरेली लोकसभा सीट काफी ऐतिहासिक सीट मानी जाती रही है, क्योंकि इस सीट से राहुल गांधी की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी के नाम से मशहूर स्वर्गीय इंदिरा गांधी भी चुनाव लड़ चुकी हैं। इसके अलावा इस सीट से राहुल के दादा फिरोज गांधी भी चुनाव लड़ चुके हैं और जीत हासिल कर चुके हैं। अभी तक इस सीट से राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी लड़ती आ रही थीं।

 

 

Related Articles

Back to top button