सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से, कहा यह शिष्टाचार मुलाकात

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां पर वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मिले। उनकी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मुलाकात के बाद राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है। राजभर नहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा की है उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात करा दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मिलते हुए ओमप्रकाश राजभर ने लिखा है कि गरीबों,मजदूरों की आवाज बुलंद करने पर अजय लल्लू जी को यह तानाशाही योगी सरकार ने जेल भेज दिया था। आज लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। उन्होंने इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपनी हो रही छीछालेदर को लेकर अब रोजगार देने का झूठा वादा कर रही है।

बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद जब मैं पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो उस समय भी उनको और उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले वह बसों के मामलों को लेकर भी गिरफ्तार किए गए थे। जिसके कई दिनों बाद ही उन्हें छोड़ा गया था। हालांकि इससे पहले उनके समर्थक लगातार प्रदर्शन कर रहे थे और उनको रिहा करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अजय कुमार लल्लू से मिले।

Related Articles

Back to top button