पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 225382

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2877 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 225382 हो गई है। इसमें से 179326 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कुल 3057 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 44944 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। लेकिन 1049 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 1792 है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 167374 है। जबकि 136712 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1571 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 30034 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 625 मरीजों की मौत हो गई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 341 है। कुल मरीजों की संख्या 24127 हो गई है। जबकि, 17464 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 509 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 6378 मरीजों का इलाज चल रहा है। 262 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

मणिपुर में कोरोना के 254 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 9791 हो गई है, वहीं 7602 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 233 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2126 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 63 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 255 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 8671 है। 6230 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 159 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2427 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 14 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

नगालैंड में कोरोना के 38 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 5768 हो गई है। राज्य में 4693 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 95 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1027 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मेघालय में कोरोना के 75 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5158 हो गई है। जिसमें से 3343 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 285 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1772 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 43 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में कोरोना के 95 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2707 हो गई है। वहीं 1994 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 682 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 31 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1786 हो गई है। जबकि 1288 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 184 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 498 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button