अब आवाज से होगी महाराष्ट्र में कोरोनावायरस टेस्टिंग, आदित्य ठाकरे ने दी जानकारी

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं लेकिन आज भी सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के मामले महाराष्ट्र में मौजूद है। हालांकि या महाराज से सरकार ने कोरोनावायरस टेस्टिंग के लिए एक नई तकनीक निकाल रही है। अब कोरोना टेस्टिंग महाराष्ट्र में नई तकनीक के इस्तेमाल से की जाएगी। इस नई तकनीक के हिसाब से आवाज से ही कोरोनावायरस की जांच हो सकेगी। जी हां महाराष्ट्र में अब इसी तरह से टेस्टिंग की जा सकती है।
इस बारे में जानकारी खुद शिवसेना नहीं था आदित्य ठाकरे ने दी है आदित्य ठाकरे ने यह जानकारी ट्वीट कर दी है। आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा है कि ‘बीएमसी आवाज के नमूनों का उपयोग करके AI-आधारित कोविड टेस्टिंग का एक परीक्षण करेगी। आरटी-पीसीआर टेस्टिंग भी होती रहेगी, लेकिन दुनियाभर में टेस्ट की गई तकनीकें साबित करती है कि महामारी ने हमें हमारे स्वास्थ्य ढांचे में तकनीक के उपयोग से चीजों को अलग तरह से देखने और विकसित करने में मदद की है।’
महाराष्ट्र में कोरोना से निपटने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। ऐसे में वॉयस सैंपल से टेस्टिंग भी एक अलग कदम ही है। राज्य में कोरोना की स्थित पर बात करें तो शनिवार को 11 हजार 81 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं. इसके बाद मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 3 लाख 38 हजार 262 हो गया है।



