पूर्वोत्तर: पिछले 24 घंटे में काेरोना के 1820 नए मामले आए सामने

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा और तीसरे नंबर पर मणिपुर है। बीते 24 घंटे में पूर्वोत्तर में काेरोना के 1820 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या 229916 हो गई है। इसमें 184777 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं, 24 घंटों में 2655 मरीज पूरी तरह से ठीक हैं। जबकि, 53981 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 1087 मरीजों की मौत हो गई है और पांच मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 875 हो गई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 169985 है। जबकि, 139977 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1670 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 39350 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 655 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 320 हो गई है। कुल मरीजों की संख्या 24725 हो गई है। जबकि, 18369 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 400 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 6066 मरीजों का इलाज चल रहा है। 267 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में कोरोना के 248 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 10299 हो गई है, वहीं 7876 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 195 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2359 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 64 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 135 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 9004 हो गई है। वहीं 6495 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 98 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2495 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 14 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

नगालैंड में कोरोना के 84 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 5946 हो गई है। राज्य में 4848 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1042 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 11 मरीजों की मौत हुयी है।

मेघालय में कोरोना के 90 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5302 हो गई है। जिसमें से 3779 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 125 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1480 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 43 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में कोरोना के 38 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2790 हो गई है। वहीं 2065 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 49 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 692 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 33 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में कोरोना के 30 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1865 हो गई है। जबकि, 1368 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 52 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 497 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button