यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से, जानिए किसके हिस्से में कितनी सीटें
राज्यसभा में यूपी से 31 सांसद हैं, इनमें से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है
लखनऊ: यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से होगा। राज्यसभा के लिए प्रदेश की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नामांकन 31 मई तक दाखिल किए जा सकेंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी। बता दें, राज्यसभा में यूपी से 31 सांसद हैं। इनमें से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है।