बिहार चुनाव से पहले बिहार के वोटर्स की जान खतरे में ! डिभिया गांव में Covid-19 पर सरकार की बड़ी लापरवाही

रोहतास : देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन किया गया। इस लॉकडाउन से पूरे भारत के प्रवासी मजदूरों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। पूरे भारत में जहां-जहां प्रवासी मौजूद थे वह अपने अपने राज्य में जाने लगे थे। शुरुआत में यह प्रवासी पैदल ही अपने राज्यों में निकले लेकिन कुछ समय बाद सरकार ने भी इन लोगों की मदद अपने राज्य में पहुंचाने के लिए की। सबसे ज्यादा प्रवासी बिहार और उत्तर प्रदेश पहुंचे। हालांकि अब खबर आ रही है कि इन प्रवासियों के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जा रहा है। न्यूज़ नशा से बातचीत करते हुए बिहार के कुछ प्रवासियों ने बताया कि जब वह अपने गांव पहुंचे तो उनके साथ सही से व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारियों तक से धमकी दी जा रही है। एक तरफ जहां बिहार में चुनाव नजदीक है वहीं दूसरी तरफ बिहार के वोटर्स की जान खतरे में है।

दरअसल बिहार के रोहतास जिला के डिभिया गांव के प्रावसियों ने बताया कि उनके साथ केनरा बैंक की डिभिया शाखा में सही से व्यवहार नहीं किया गया। जब वह बैंक जाते हैं तो उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया जाता। यहां तक कि उन्हें अकाउंट बंद किए जाने की धमकी भी दी जा रही है। प्रवासी के अनुसार बैंक में कोरोनावायरस को लेकर कोई भी नियम फॉलो नहीं किया जाता। जिसकी वजह से यह घातक वायरस दूसरे लोगों में फैल सकता है। बैंक में सैनिटाइजर भी उपलब्ध नहीं किए गए हैं। न ही यहां पर लोग मास्क पहन कर आते। बैंक द्वारा इन सभी चीजों पर लापरवाही बरती जा रही है। साथ ही जो लोग बाहर से आए हैं उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। प्रवासी का कहना है कि जब भी वह बैंक जा रहे हैं तो उनको सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जो भी लोग बाहर से आए हैं उनके साथ सही से व्यवहार नहीं किया जा रहा है। ऐसे में वह बहुत लाचार हो चुके हैं।

प्रवासियों का कहना है कि बसों में बहुत भीड़ चढ़ रही है। साथ ही पूरे गांव में एक जगह है जहां पर सरकारी कागजात बनाए जाते हैं वहां पर भी कोरोनावायरस को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। प्रवासी के मुताबिक इस जगह इतनी भीड़ है कि अगर किसी एक को भी कोरोनावायरस हो जाता है तो यहां यह घातक वायरस फैलने में देरी नहीं लगाएगा। हालांकि जब वह अपने गांव पहुंचे तो उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन करके रखा गया। इनके मुताबिक पूरे गांव में कोरोनावायरस को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।

एक तरफ जहां बिहार में चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है दूसरी तरफ जो वोट देने वाले लोग हैं वह बेहद परेशान हैं। सरकार कि यह बड़ी लापरवाही बिहार में कोरोनावायरस तेजी से फैला सकती है। इस गांव में रहने वाले लोगों को डर लगने लगा है। प्रवासियों का कहना है कि गांव में बिल्कुल भी सतर्कता नहीं बरती जा रही है। शासन प्रशासन द्वारा यह एक बड़ी लापरवाही है। बिहार में चुनाव नजदीक हैं और इन गांव के हालात बद से बदतर।

न्यूज़ नशा से बातचीत करते हुए प्रवासियों ने बताया कि शासन प्रशासन की तरफ से गांव में कुछ भी नहीं किया जा रहा है। यहां पर लोगों में कोरोनावायरस फैल सकता है। गांव में बहुत ज्यादा भीड़ एकत्रित होती है लेकिन मास्क और सैनिटाइजर का इंतजाम तक नहीं किया गया है। सरकारी कार्यालयों में भी इसी तरह के हालात बने हुए हैं। उनका कहना है कि अगर प्रशासन जल्द से जल्द कुछ नहीं करता है तो यह वायरस गांव में भी फैल सकता है। ऐसे में अब बिहार सरकार और प्रशासन पर सवाल उठने लाजमी है। आखिर सरकार क्या कर रही है जब उनके गांव में इस तरीके से लापरवाही बरती जा रही है।

Related Articles

Back to top button