कोरोना वायरस पर फैलाई जा रही हैं भ्रांतिया, पूरे भारत में नहीं हुआ कोई भी बाज़ार बंद : कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स

कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर दिल्ली के अनेक बाजारों सहित देश भर के विभिन्न राज्यों में व्यापार बंद करने की एक बड़ी अफवाह आज दिन भर रही है । दिल्ली सहित पूरे भारत में कोरोना वायरस से जुडी कई भ्रांतिया फैलाई जा रही है। ऐसे में कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज़ ने बताया की कोई भी बाज़ार बंद नहीं किया गया है।

जिसके चलते कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज़ ( कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बी.सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने लोगो से कहा की  “हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि अभी तक दिल्ली और देश के व्यापारियों ने किसी भी बाजार को बंद करने का निर्णय नहीं लिया है। यह एक आसान निर्णय नहीं है क्योंकि हम इस विचार के हैं कि व्यापारी सबसे जिम्मेदार समुदाय में से एक हैं और हम अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बेहद समवेदनशील हैं। यह अकेले व्यापारियों की बात नहीं है बल्कि उनके कर्मचारियों की भी है। हालांकि, कई दैनिक उपयोग की वस्तुएं व्यापारियों की दुकानों के माध्यम से हर दिन बेची जा रही हैं और कोई भी बंद नागरिकों को विभिन्न समस्याओं में डाल सकता है।

उन्होंने आगे कहा है की हमारा प्रयास घबराहट और भय को कम करना है हालांकि हम व्यापारियों के स्वास्थ्य खतरे से भी चिंतित हैं। हम इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर दिल्ली और देश के विभिन्न राज्यों के व्यापारी नेताओं के साथ नियमित संपर्क में हैं। स्वास्थ्य के खतरे का आकलन करने के बाद इस मुद्दे पर कोई निर्णय लिया जाएगा। फ़िलहाल दिल्ली सहित देश भर के बाजारों में सामान्य रूप से व्यापार संचालन होगा।

Related Articles

Back to top button