महाराष्ट्र सरकार का मकान मालिकों को निर्देश किसी भी किराएदार से कम से कम 3 महीने तक न लें जाए किराया

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पूर्णा केस बढ़ने में 40 फ़ीसदी की कमी आई है। ऐसे में लॉक डाउन इसमें बड़ी वजह बताई जा रही है। लॉक डाउन पहले 21 दिनों का किया गया जिसके बाद इसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी कोरोनावायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए हैं। लेकिन लॉक डाउन को महाराष्ट्र में तोड़ा भी गया था। प्रवासी मजदूरों ने मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर भीड़ इकट्ठी की थी। इन प्रवासी मजदूरों का कहना था कि उनको कई दिनों से खाना नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि हम अपने राज्य में सभी लोगों को सुरक्षित रखेंगे किसी चीज की कमी नहीं होने देंगे।

ऐसे में महाराष्ट्र राज्य आवास विभाग ने मकान मालिकों को कम से कम तीन महीने के लिए किराया ना वसूलने के निर्देश जारी किए हैं। इस अवधि के दौरान, किसी भी किरायेदार को किराए का भुगतान न करने के कारण किराए के घर से बेदखल नहीं किया जाना चाहिए।

बता दे की महाराष्ट्र में ही नहीं राजधानी दिल्ली में भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि अभी किरायेदारों से किराया ना वसूलें। लॉक डाउन के चलते लोगों का काम रुक गया है। दिहाड़ी मजदूर जो हर दिन पैसा कमा कर खाना जुटा पाते थे इस समय उनको खाना तक नसीब नहीं हो पा रहा है। हालांकि राज्य सरकार है और केंद्र शासित प्रदेश इन सभी लोगों की मदद कर रहे हैं। इन सभी लोगों को हर समय खाना खिला रहे हैं। देश की कई संस्था भी हैं जो इन सभी लोगों की मदद करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button