नीतीश के राज ने ठगा हुआ महसूस कर रही है जनता : राबड़ी देवी

बिहार की पूर्व महिला CM राबड़ी देवी आज नए साल के साथ आपने जन्मदिन की भी खुशियां मना रहीं हैं। इस मौके पर बड़ी सख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और साथी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। साथ ही राबड़ी देवी ने सभी को नव वर्ष शुभकामनाएं देते हुए बिहार की जेडीयू-भाजपा सरकार पर जमकर बोला और कई सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि इन दोनों के अनैतिक गठबंधन ने बिहार को वर्चस्व की जंग में झोक दिया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राबड़ी देवी बोलीं कि बिहार में अपराध, भष्टाचार और बेरोज़गारी के चरम पर है। बात को आगे बड़ाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं, मरीज़ परेशान हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर सवाल पूछते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कल एक ट्वीट में उन्हें 40 सीटों वाले अनुकंपाई मुख्यमंत्री की संज्ञा दे डाली थी। आज उन्होंने कहा कि सीएम घूमने-फिरने में मस्त हैं।  भाजपा पर  सत्ता के लिए कुछ भी कर गुजरने का आरोपर लगाते हुए लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुणांचल में जैसे जदयू विधायकों को तोड़ा गया है, वैसा ही कुछ बिहार में भी हो सकता है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार को दोबारा विपक्ष के महागठबंधन में शामिल किया जा सकता है। इस सवाल के जवाब देते राबड़ी देवी ने कहां कि जरूरत पड़ी तो पार्टी नेता इस पर विचार-विमर्श

Related Articles

Back to top button