राजगीर में बना देश का दूसरा शानदार ग्लास ब्रिज, नीतीश कुमार ने किया मुआयना

नालंदाः बिहार के राजगीर में देश का दूसरा शानदार ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। इसे नए साल में पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजगीर के नेचर सफारी में निर्माणाधीन ग्लास फ्लोर ब्रिज (स्काई वॉक), जीप लाइन, जीप बाइक एवं सफारी के मुख्य कैम्प एरिया का निरीक्षण किया।
एक साथ 10 लोग कर सकेंगे पुल की सैर वन विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ब्रिज को जंगल सफारी के अंदर बनाया गया है। इसे 500 एकड़ वन क्षेत्र में फैले सफारी का मुख्य द्वार काफी आकर्षक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस स्काई वॉक की कुल लम्बाई 85 फीट व चौड़ाई लगभग 6 फीट है। घाटी से इसकी ऊंचाई लगभग 250 फीट है। इस पर एक साथ 40 लोग जा सकेंगे, हालांकि अंतिम छोर पर एक साथ 10 से 12 लोग ही जा सकेंगे।लगभग पूरा हो चुका है पुल का निर्माण कार्य
वहीं राजगीर के अति प्राचीन वैभार गिरी पर्वत के तलहटी में बनाए गए इस पुल में 15 एमएम के 3 लेयर के शीशे लगाए गए हैं। इसमें लगे शीशे की कुल मोटाई 45 एमएम है, जो पूरी तरह से पारदर्शी है। इसके कारण पुल पर चलना काफी रोमांचकारी भी होगा। इस पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। फिलहाल अंतिम चरण में सीढ़ी व अन्य पाथ और चबूतरे का निर्माण कार्य अभी जारी है।
बता दें कि इस पर चलने वाले लोग स्वयं को हवा में तैरता हुआ महसूस कर सकेंगे। इसे नए साल के मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पुल चीन के हेबई प्रांत के एस्ट तैहांग में बने स्काई वॉक ब्रिज की तर्ज पर बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button