इसलिए अशोक चौहान की जगह नितिन राउत को मंत्री बना रही है कांग्रेस !

महाराष्ट्र के लिए नवंबर का आखिरी गुरुवार ऐतिहासिक होने वाला है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ ही ‘महाविकास अघाड़ी’ की तीनो पार्टियों के दो दो नेता मंत्रिपद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। सभी मंत्रियों के नाम गुरुवार सुबह ही तय कर दिए गए थे। हालाँकि आखिरी वक़्त में एक नाम बदल दिया गया।

जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना की ओर से सुभाष देसाई और एकनाथ शिंदे मंत्री पद की शपथ लेंगे । वहीं एनसीपी की ओर से जयंत पाटिल और छगन भुजबल मंत्रीपद की शपथ लेंगे । इनके साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोराट भी मंत्रिपद की शपथ लेंगे । इनके अलावा सबसे अहम् नाम माना जा रहा था कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण का। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण गुरुवार शाम मंत्रिपद की शपथ लेने वाले थे। हालाँकि गुरुवार दोपहर हुए बदलावों के बाद उनके नाम की जगह नितिन राउत का नाम सामने आया है।

इसलिए अशोक चव्हाण का नाम वापिस लिया गया

गौरतलब है कि नितिन राउत दलित नेता हैं और पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस की ओर से अब बालासाहेब थोराट, नितिन राउत शपथ लेंगे। अशोक चव्हाण का नाम वापिस लेने का मुख्य कारण आदर्श सोसाइटी घोटाला माना जा रहा है। बुधवार को ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आदर्श सोसायटी घोटाले की जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को कोलाबा के आदर्श सोसायटी में ईडी की टीम पहुंची थी और जांच शुरू की थी। बता दें कि इसी घोटाले की वजह से 2010 में अशोक चव्हाण को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button