मुंबई में महिला से ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, हालत नाजुक

मुंबई में ‘निर्भया’ जैसी दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली जहां रेप के बाद आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। पुलिस के मुताबिक उन्हें गुरुवार देर रात तकरीबन 3:30 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आया था कि एक महिला साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है। सूचना के तुरंत बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।  यह मामला मुंबई के साकी नाका इलाके की है।

 

वहीं इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन चौहान के रूप में हुई है।  पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर करने में जुटी हुई है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Related Articles

Back to top button