नेपाल ने अपने विवादित नक्शे पर लगाई रोक, भारत के हिस्सों को नेपाल ने दिखाया था अपने नक्शे में

पिछले दिनों नेपाल ने अपना एक नया नक्शा प्रकाशित किया था। जिसमें उन्होंने भारत की जगह को भी इस नक्शे में दिखा दिया था। लिपुलेख और कालापानी को नेपाल ने अपने इस नक्शे में दर्शाया था। जिस से नेपाल और भारत के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों में दरार आ गई थी। इस बीच नेपाल ने पापुलर कदम पीछे हटा लिया है।

नेपाल की तरफ से जारी नए नक्शे को देश के संविधान से जोड़ने के लिए आज संसद में संविधान संशोधन का प्रस्ताव रखा जाना था लेकिन नेपाल ने अंतिम मौके पर संसद की कार्यसूची से आज संविधान संशोधन की कार्यवाही को ही हटा दिया है। बता दें कि सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दल दोनों की आपसी सहमति से संविधान संशोधन विधेयक को फिलहाल संसद की कार्य सूची से हटा दिया गया है। बता दें कि मंगलवार के दिन नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली नई-नई नक्शे वाले मुद्दे पर राष्ट्रीय सहमति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सभी दल के नेताओं ने भारत के साथ बातचीत कर इस मसले को सुलझाने का सुझाव दिया था।

बता दें कि नेपाल ने यह कदम द्विपक्षीय वार्ता का माहौल बनाने के लिए उठाया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने नेपाल से बातचीत के लिए माहौल बनाने की मांग की थी। नेपाल ने नए नक्शे को संसद में पेश नहीं कर कूटनीतिक रूप से परिपक्वता का उदाहरण भी दिया है।

Related Articles

Back to top button