नेहा और खुशी का नया गाना ‘सवतीन राजा जी’ हुआ रिलीज

नेहा राज इंडस्ट्री की सुपरसिंगर बन बन गई हैं। इसमें खुशी यादव की परफॉर्म एक मेच्योर कलाकार की तरह दिखाई दे रही है।

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरसिंगर नेहा राज का नया गाना ‘सवतीन राजा जी’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पांस मिला रहा है। गाने में नवोदित अभिनेत्री खुशी सिंह नजर आ रही हैं।

गाने में खुशी अपने ऑनस्क्रीन पति गोल्डी जायसवाल को किसी और के साथ देख लेती हैं। इसके बाद वो पति से पूछती हैं, “कईले बाड़ा हमसे धोखा हो… बात छुपाईला अनोखा हो…कहियो नाहि कईले रात रंगीन राजा जी…ससुरा में रखलो कहे सवतीन राजा जी….।” गाने में खुशी अपने खास अंदाज से सभी का मनमोह ले रही हैं। गाने में उनके एक-एक एक्सप्रेशन दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। गोल्डी के साथ उनकी जोड़ी खूब जच रही है। दोनों के बीच की प्यारी सी नोकझोंक दर्शकों को पसंद आ रही है। इस सांग में खुशी ने लाल साड़ी पहनकर जो अपनी कमर लचकाई है उसके क्या कहने। मानो जुबां पर शब्द ही नहीं आ रहे हैं। खैर गानों को बेहद ही खास लोकेशन पर फिल्माया गया है। इसमें खुशी के डांस मूव्स बेहद ही गज़ब के लग रहे हैं। उसके ऊपर उनके एक्सप्रेशन बहुत शानदार हैं। आने वाले समय की खुशी सुपरस्टार है। वही नेहा राज इंडस्ट्री की सुपरसिंगर बन बन गई हैं। इसमें खुशी यादव की परफॉर्म एक मेच्योर कलाकार की तरह दिखाई दे रही है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘परदेसिया ना अइले’ की सिंगर नेहा राज हैं। इसके लेखक गौतम राय हैं। इसका संगीत नीलेश शर्मा ने दिया है और निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है। गाने का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इसका कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है। एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।

Related Articles

Back to top button