पास्को के तहत रेप के सजायाफ्ता पर दया कैसी? राष्ट्रपति ने दिया बड़ा संकेत

महिला सुरक्षा को लेकर महामहीम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बड़ा बयान दिया है | उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है, पॉक्सो एक्ट के तहत सज़ा पाए दुष्कर्म के अपराधियों को दया याचिका का अधिकार नहीं मिलना चाहिए | राष्ट्रपति ने कहा कि इस बारे में कानून संशोधन का काम संसद को करना होगा, लेकिन सबकी सोच इसमें एक होनी चाहिए | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को राजस्थान के सिरोही में एक कार्यक्रम में ये बात कही |

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 27 नवंबर को महिला डॉक्टर से गैंगरेप और उसे जलाकर मारने के चारों आरोपियों का पुलिस ने आज एनकाउंटर कर दिया | एनकाउंटर के बाद सभी ने एक सुर में कहा है कि महिला डॉक्टर के साथ आज इंसाफ हुआ है | एनकाउंटर के बाद अधिकतर लोग इसे बलात्कारियों को सही संदेश बता रहे हैं | हैदराबाद में हाल ये है कि एनकाउंटर के बाद लोग पुलिस को धऩ्यवाद दे रहे हैं | वही बाकी देश से भी महिलाओं के जश्न की खबरें सामने आ रही हैं |

वहीं एनकाउंटर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है | जानकारी के मुताबिक पुलिस चारो आरोपियों को वारदात की जगह ले जा रही थी, जहां इन लोगों ने पुलिस का हथियार छीन कर फायरिंग की और भागने की कोशिश की | इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया |

साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने कहा कि आज तड़के सुबह 3 से सुबह 6 बजे के बीच चंदनपल्ली, शादनगर में चारो आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नेकशवुलु लिस मुठभेड़ में मारे गए | जल्द ही बाकी जानकारी भी दी जाएगी |

इस घटना के बाद पीड़िता के पिता और उसकी बहन मीडिया के सामने आए और कहा, ”आज हम सरकार और पुलिस के शुक्रगुजार हैं |” पीड़िता की बहन ने कहा है कि आज हमारे साथ न्याय हो गया है | आज जो हुआ है वह अपराधियों के लिए एक उदाहरण है | वहीं पिता ने कहा है कि हमें 10 दिन बाद आखिरकार न्याय मिल गया | आज हमारी बच्ची को इंसाफ मिल गया है |

Related Articles

Back to top button