नवरत्न और नेहा का धमाकेदार गीत हुआ रिलीज

भोजपुरी सिंगर नेहा राज और नवरत्न पांड्ये का धमाकेदार गीत 'बजरिया में मार हो जाला' रिलीज हुआ है।

मुंबई।  ‘बजरिया में मार हो जाला’ रिलीज हुआ है। इस गाने में नवरत्न ने अभिनेत्री आस्था सिंह के साथ परफॉर्म किया है। गाने में नवरत्न पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी बेहद पसंद की जा रही है।

गाने में आस्था के डांस मूव्स एक दम हटके हैं। नवरत्न अपनी गायिकी से सभी को अपना दीवाना बना रहे हैं और नेहा राज की आवाज पर आस्था ने गजब के ठुमके लगाए हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘बजरिया में मार हो जाला’ को नवरत्न पांडेय और नेहा राज ने गाया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक अभिषेक तिवारी ने दिया है। गाने का निर्देशन आर्यन देव का है।

Related Articles

Back to top button