नरेंद्र मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी की जनता का किया आह्वान

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी की जनता का आह्वान किया कि वे विकासविरोधी ताकतों को खारिज करने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के स्वच्छ प्रशासन एजेंडे को समर्थन देने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-गठबंधन को वोट दें। मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह पुड्डुचेरी को सबसे अच्छा हो और यह व्यापार , शिक्षा , आध्यात्मिकता और पर्यटन का केंद्र बनाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि पुड्डुचेरी की सुंदर एवं अद्भुत संस्कृति है और यह आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनने के लिए एक आदर्श स्थल है।
प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि भाजपा नीत राजग सरकार पुड्डुचेरी में सहकारिता के क्षेत्र को बढ़ावा देगी और इससे प्रदेश की महिलाएं लाभान्वित होंगी।  मोदी ने पुड्डुचेरी में लंबे समय तक स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि यह सरकार जनता के हितार्थ काम करने के बजाय अपने पार्टी हाईकमान को खुश करने में ही लगी रही।

 

Related Articles

Back to top button