नायडू ने नन्द कुमार के निधन पर जताया शोक

दिल्ली ,  उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोकसभा सांसद नन्दकुमार सिंह चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


नायडू ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह एक प्रतिष्ठित नेता थे जो समाज के दुर्बल और वंचित तबके के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहे।

ये भी पढ़े – शिवराज ने नंदकुमार सिंह चौहान की स्मृति में पौधा रोपा


नायडू ने कहा, “लोकसभा सदस्य नन्दकुमार सिंह चौहान जी के असामयिक निधन का समाचार सुन कर स्तब्ध हूं। चौहान जी मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित राजनेता थे जो सदैव किसानों और दुर्बल वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहे। शोकाकुल परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति!”

Related Articles

Back to top button