नायडू ने के. सुब्बा राव के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली  उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ. के. सुब्बा राव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

नायडू ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर जारी एक संदेश में उन्होंने डाॅ. सुब्बा राव को एक उत्कृष्ट अस्पताल प्रशासक बताया, जो अपनी ईमानदारी, व्यावसायिकता, कड़ी मेहनत और अनुशासन के लिए जाने जाते थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “मैं प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट, डॉ. के. सुब्बा राव गारू के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं। पद्मश्री प्राप्तकर्ता डॉ. सुब्बा राव ने चिकित्सा के क्षेत्र में समृद्ध योगदान दिया।”

Related Articles

Back to top button