नगर निगम ने 800 जरुरतमंद लोगों को पहुंचाया भोजन

सहारनपुर। नगर निगम ने कोरोना कफर््यू के बीच अत्यधिक जरुरतमंद 800 लोगों को आज भोजन पहुंचाया। इसके लिए निगम द्वारा दो गाड़ियों के साथ 15 लोगों की टीम लगायी गयी थी। सरसावा स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम के सहयोग से यह व्यवस्था शुरु की गयी है।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना कफर््यू के बीच नगर निगम द्वारा महानगर के करीब 800 जरुरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट पहुंचाये गए। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रुम के अतिरिक्त कुछ समाजसेवियों व पार्षदों से मिली जानकारी पर भी लोगों को भोजन के पैकेट पहुंचाए गए। उन्होंने बताया कि अनेक ऐसे भी लोग सामने आये जो आर्थिक रुप से तो सक्षम हैं लेकिन घर के सभी लोग कोरोना पाॅजेटिव होने के कारण उनके सामने भोजन का संकट था, और वे भोजन की डिमांग करने में संकोच कर रहे थे। ऐसे लोगों ने कंट्रोल रुम पर तो शिकायत नहीं की लेकिन उनके परिचित लोगों से मिली जानकारी के आधार पर ऐसे लोगों तक बडे़ सम्मान के साथ भोजन पहुंचाया गया।

नगरायुक्त ने बताया कि सरसावा स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम के सहयोग से यह व्यवस्था शुरु की गयी है। इस सेवा को शुरु करने का उद्देश्य यह है कि कोई व्यक्ति भूखा न सोने पाए। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रुम पर सुबह भोजन के लिए आने वाली पुकार पर जरुरतमंदों को दोपहर का भोजन पहुंचाया जा रहा है। इस कार्य के लिए दो गाड़ियों की व्यवस्था करते हुए 15 सदस्यों की एक टीम बनायी गयी है, जो लोगों तक भोजन पहुंचाने का काम कर रही है।

सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि मंगलवार को निगम द्वारा राधा स्वामी सत्संग आश्रम से प्राप्त भोजन के करीब आठ सौ पैकेट शहर के नूरबस्ती, कंबोह कटहरा, बूढ़ी माई चैक, काशीराम काॅलोनी, चैधरी विहार बेहट रोड़, जय प्रभानगर लेबर काॅलोनी, वंश विहार पेपर मिल फाटक, चिलकाना रोड बालपुर, न्यूभगत सिंह काॅलोनी,हकीकत नगर छोटा चैक, काशीराम काॅलोनी पेपर मिल रोड, जेल चुंगी, बाजोरिया रोड, रेलवे स्टेशन खलासी लाईन व कुष्ठ आश्रम खलासी लाईन आदि क्षेत्रों में वितरित किये गए है। उन्होंने कहा कि जरुरतमंद लोग निगम के कंट्रोल रुम नंबर 8477008057 और लैंडलाईन नंबर 0132-2648112 पर फोन कर भोजन के बारे में डिमांड कर सकते है.

Related Articles

Back to top button