मुंबई के क्रांति मैदान में नागरिकता कानून का विरोध, फिल्मी सितारे रहेंगे मौजूद

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली पूर्वोत्तर में इसका जमकर विरोध हुआ है। वहीं अब मुंबई में भी इस कानून को लेकर आज प्रदर्शन होना है। ये प्रदर्शन मुंबई के क्रांति मैदान में होना है।

बता दें कि इस कानून के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में बॉलीवुड सितारे में भाग लेने वाले हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे से 7 बजे तक ये विरोध प्रदर्शन होने वाला है। जिसके लिए ज़रूरी सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं ।

इस कानून के विरोध प्रदर्शन में जावेद जाफरी और फरहान अख्तर भी शिरकत करने वाले हैं। जावेद जाफरी ने ट्वीट कर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लोगों से अगस्त क्रांति मैदान आने का अनुरोध किया है। जिससे ये तय है कि वो आज इस मैदान में शिरकत करेंगे।

वहीं फरहान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ट्वीट की है। इसके ट्वीट में उन्होंने ये बताया है कि इसके खिलाफ आंदोलन क्यों करना चाहिए। फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, “यहां आपको जानने की जरूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।”

Related Articles

Back to top button