सुशांत के केस में मुंबई पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने, लैपटॉप से दिशा सल्यान से जुड़ा फोल्डर हुआ डिलीट !

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में लगातार कई बड़े खुलासे होते जा रहे हैं लेकिन अब इस केस पर मुंबई पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। खबर है कि मुंबई पुलिस ने अनजाने में दिशा सल्यान से जुड़ी फाइल का फोल्डर डिलीट कर दिया है। इतना ही नहीं बिहार पुलिस को दिशा का कंप्यूटर लैपटॉप भी नहीं दिया जा रहा है जबकि बिहार पुलिस ने कहा है कि अगर उन्हें लैपटॉप दे दिया जाए तो वह फोल्डर को दोबारा निकाल सकते हैं। बावजूद इसके मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को लैपटॉप नहीं थमाया है।

मुंबई पुलिस ने इस केस में जिस तरह का बयान बिहार पुलिस के सामने रखा है वह अब मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के दायरे में डाल रहा है। मुंबई पुलिस पर पहले से ही इस मामले को लेकर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे थे लेकिन इस फाइल के डिलीट हो जाने से अब सीधे तौर पर मुंबई पुलिस संदेह के घेरे में आ चुकी है। बता दें कि बिहार पुलिस की टीम शनिवार शाम मालवणी पुलिस थाने में दिशा साल्यान के सुसाइड के बारे में कुछ अहम जानकारी लेने पहुंची थी। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी सभी जानकारी मौखिक रूप से सभी मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी को कहीं से कॉल आई और इसके बाद चीजें बदल गई।

एक खबर के अनुसार इसके बाद मुंबई पुलिस की तरफ से कहा गया कि अनजाने में दिशा से जुड़ी फाइल फोल्डर डिलीट हो गया है। इसके बाद बिहार पुलिस को वह कंप्यूटर/ लैपटॉप भी नहीं दिया गया।

Related Articles

Back to top button