मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बताया क्‍यों थामा BJP का दामन

सपा सरकार महिलाओं का सम्मान नहीं होता- अपर्णा यादव

लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा यदि किन्हीं दो पार्टियों की चर्चा है तो वह भाजपा और सपा है।  दोनों ही पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। दोनों दलों के नेता भी एक-दूसरे पर बयानबाजी करने से बाज आ रहे है।  जिससे सियासी हलचल लगातार देखने के मिल रहा है। इन सबके बीच हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव ने BJP में शामिल होने को लेकर  बड़ा खुलासा किया है। अपर्णा यादव ने बताया कि आखिरकार उन्‍होंने भाजपा का दामन क्‍यों थामा। साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया कि उत्‍तर प्रदेश में भाजपा की सरकार क्‍यों जरूरी है।

सपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं होता

आपको बता दे कि , पिछले कुछ समय से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इस बात को लेकर सपा पर हमलावर रहे हैं कि इस पार्टी के शासनकाल में महिलाओं का सम्मान नहीं होता था। मह‍िलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं। अब अर्पणा यादव ने भी योगी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा है कि उन्होंने भाजपा इसलिए जॉइन किया कि यहां महिलाओं का सम्मान होता है। पार्टी की ओर से जारी बयान में अर्पणा का पक्ष रखा गया है और बताया गया है कि उन्होंने भाजपा को ही क्यों चुना।

 अपर्णा  ‘देश के विकास के लिए BJP जरूरी’

 अपर्णा ने कहा कि  उन्होंने राष्ट्रवाद के कारण ही भाजपा को चुना है और देश के विकास के लिए भाजपा जरूरी है। भाजपा सरकार के राज में महिलाओं को सम्मान मिलता है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सकारात्मक बदलाव लेकर आए हैं। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने देश को बचाया है। मैं देश के नवनिर्माण में मोदीजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती हूं। साथ ही मैं योगीजी के साथ देश में नए रंग भरने की यात्रा में शामिल होना चाहती हूं।

भाजपा की जीत को लेकर कही ये बात 

अर्पणा ने भाजपा में शामिल होने के बाद से पार्टी की खुब तारीफ करना शुरू कर दिया ह।. अर्पणा का कहना है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलती है तो यह राज्य के विकास के लिए बेहतर होगा। भाजपा के जीतने पर गरीबों का उत्थान होगा और महिलाएं सुरक्षित होंगी। इसके अलावा ‘सबका साथ, ​सबका विकास, सबका विश्वास’ का नारा भी पूरा होगा।

Related Articles

Back to top button