सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, होंगे कई कार्यक्रम

  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह का जन्मदिन

  • सपा मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया जाएगा जन्मदिन

  • प्रदेश के सभी जिलों में जन्मदिन के उपलक्ष्य में होंगे कार्यक्रम

  • प्रदेश कार्यालय पर सुबह 10:30 बजे होगा कार्यक्रम

  • सपा युवजन सभा विश्वविद्यालय के गेट पर केक काटकर मनाएगा जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज यानी 22 नवंबर को 81वां जन्मदिन है। नवंबर 1939 को एक साधारण से परिवार में उनका जन्म हुआ। उन्होंने अपने शैक्षणिक जीवन में तीन डिग्री हासिल की (B.A, B.T और राजनीति शास्त्र में M.A)। उनकी पूरी पढ़ाई केके कॉलेज इटावा, एक.के कॉलेज शिकोहाबाद और बीआर कॉलेज आगरा यूनिवर्सिटी से पूरी हुई।

राजनीति में कूदने के लिए मुलायम सिंह यादव को सबसे ज्यादा राम मनोहर लोहिया ने प्रेरित किया। मुलायम का राजनीतिक सफर बेहद लंबा रहा है। मुलायम ने 1960 में राजनीति में कदम रखा और 1967 में पहली बार वो विधानसभा चुनाव जीत विधायक बने। समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया के संपर्क में आने के बाद 1967 में उन्होंने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में जीत हासिल की थी। साथ ही 1975 में आपातकाल के दौरान मुलायम को जेल भी जाना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button