मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर, जाने पूरा मामला!

मुलायम सिंह यादव बीते छह दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट (Ventilator Support) पर हैं। उनको लगातार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हैं। गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल के आइसीयू में भर्ती मुलायम सिंह यादव बीते छह दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट (Ventilator Support) पर हैं। उनको लगातार जीवनरक्षक दवा की डोज दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Dy CM Brijesh Pathak) ने शुक्रवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य तथा मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) से मुलाकात की। ब्रजेश पाठक ने इसको लेकर ट्वीट भी किया।

 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज मेदांता अस्पताल पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना तथा परिवार के लोगों से भेंटकर नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए कामना भी की।

 

मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव को देखने के लिए नेताओं का तांता लगा हुआ है। उनकी हालत में छठे दिन भी सुधार नहीं है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं। आज कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) का भी मेदांता जाने का कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button