मुकेश अंबानी बने दुनिया के आठवें नंबर से सबसे अमीर इंसान, जानिए किसने मारी बाजी

दिल्ली,  रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी दुनिया के 8वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। यह बात हुरून की ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 से सामने आई है। पिछले एक साल में मुकेश अंबानी की दौलत 24 फीसदी बढ़ी और अब वह 83 अरब डॉलर के मालिक हैं। यह भारतीय करेंसी में 6.09 लाख करोड़ रुपये के करीब बैठती है।

हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में जगह बनाने वाले अन्य भारतीय अरबपतियों में गौतम अडाणी व परिवार (2.34 लाख करोड़ रु संपत्ति के साथ 48वीं रैंक), शिव नादर व परिवार (1.94 लाख करोड़ रु संपत्ति के साथ 58वीं रैंक), लक्ष्मी एन मित्तल (1.40 लाख करोड़ रु के साथ 104वीं रैंक), साइरस पूनावाला (1.35 लाख करोड़ रु के साथ 113वीं रैंक) शामिल हैं।

हुरून की लिस्ट के मुताबिक, अब भारत में 209 अरबपति हैं। इनमें से 177 भारत में ही रह रहे हैं। वहीं अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 689 हो चुकी है। भारत में पिछले साल 50 लोग बिलियेनियर क्लब में शामिल हुए। भारतीयों में पिछले साल संपत्ति में सबसे ज्यादा ग्रोथ Zscaler के जय चौधरी ने दर्ज की। उनकी संपत्ति 271 फीसदी बढ़कर 96000 करोड़ रुपये हो गई। जय चौधरी के बाद अडाणी ग्रुप के विनोद शांतिलाल अडाणी रहे, जिनकी दौलत 128 फीसदी बढ़कर 72000 करोड़ रुपये हो गई।

ये भी पढ़े – राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाया ये गंभीर आरोप

हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में टॉप पर टेस्ला के एलन मस्क रहे। उनकी दौलत एक साल के अंदर 328 फीसदी बढ़कर 197 अरब डॉलर हो गई। केवल एक साल में मस्क की दौलत में 151 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। हुरून की लिस्ट में शामिल तीन लोग ऐसे हैं, जिन्होंने केवल एक साल में अपनी दौलत में 50 अरब डॉलर का इजाफा किया है। इनमें एलन मस्क के अलावा अमेजन के जेफ बेजोस और Pinduoduo के Colin Huang शामिल हैं। बेजोस और हुआंग दोनों की दौलत 50—50 अरब डॉलर बढ़ी है।

अलीबाबा के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) चीन के सबसे रईस शख्स नहीं रहे हैं। 2021 की हुरून की लिस्ट में वह खिसककर चौथे पायदान पर आ गए हैं। अब चीन के सबसे रईस शख्स बोतलबंद पानी बनाने वाली Nongfu Spring के Zhong Shanshan हो गए हैं। दूसरे नंबर पर Tencent Holding के Pony Ma और तीसरे नंबर पर Pinduoduo के Collin Huang हैं।

Related Articles

Back to top button