वसुंधरा राजे, जेपी सिंह पर तमाम बड़े नेताओं के बाद वरुण गांधी ने भी खुद को किया सेल्फ आइसोलेट

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 230 हो चुकी है। वही कनिका कपूर को भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से ही कई बड़े नेताओं ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में डाल दिया। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जेपी सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा और बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह सभी दुष्यंत सिंह के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे।

लखनऊ में एक पार्टी के दौरान यह सभी लोग एक साथ देखे गए थे। जिसके बाद सभी नेताओं को आइसोलेट किया गया है। वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह ने मान लिया है कि वह कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि कनिका कपूर ने रविवार को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गेनाइज की थी जिसमें तमाम बड़े अधिकारी और नेता शामिल हुए थे। इस पार्टी में वसुंधरा राजे और उनके बेटे और बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल होने की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वही वरुण गांधी अनुप्रिया पटेल भी इस पार्टी में मौजूद थे। जिसके बाद इन सभी नेताओं ने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर दिया है।

Related Articles

Back to top button