गांधी संकल्प यात्रा में हिस्सा न लेने वाली साध्वी प्रज्ञा ने गांधी को कहा राष्ट्रपुत्र

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा चुनावों से पहले गोडसे को लेकर बयान दिया था जिसे लेकर खुद उनकी ही पार्टी ने इसका विरोध किया था ।साध्वी ने एक बार फिर महात्मा गांधी को लेकर बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और हमारे लिए आदरणीय हैं।

बता दें कि बीजेपी की ओर से देशभर में गांधी संकल्प यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन साध्वी प्रज्ञा ने अभी तक इसमें हिस्सा नहीं लिया है।

साध्वी प्रज्ञा से पत्रकारों ने पूछे सवाल

जब भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा पहुंचीं तो वहां पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वो संकल्प यात्रा में क्यों नहीं जा रहीं हैं? इस सवाल को टालते-टालते साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि ‘गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और हमारे लिए आदरणीय हैं लेकिन मुझे किसी को सफाई नहीं देनी।

उन्होंने कहा कि देश के लिए जिसने भी जो सराहनीय कार्य किया है, निश्चित रूप से वो हमारे लिए आदरणीय और परम आदरणीय होता है। उनके कदमों पर चलते हैं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हमारे जो लोग हमें मार्गदर्शन देकर गए हैं निश्चित रूप से हम उनका गुणगान करते हैं, उनके कदमों पर चलकर हम लोगों का आगे मार्ग प्रशस्त करते हैं।

इतना ही नहीं साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस के कहने से हम अपने सिद्धांतों को नहीं बदलेंगे, जो अच्छा है वो स्वीकार्य है जो गलत है वो अस्वीकार्य है। कांग्रेस जो चाहे कहे, लेकिन मेरे सिद्धांत राष्ट्र के लिए हैं।

ईश्वर के समक्ष सत्य रहना चाहती हूं : साध्वी प्रज्ञा

 

BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि ईमानदारी से एक पल के लिए भी मैं ईश्वर के समक्ष सत्य रहना चाहती हूं, मुझे किसी को कोई सफाई देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्र के लिए जीती हूं और मरती हूं।

Related Articles

Back to top button