सांसद रीता बहुगुणा ने कांग्रेस की बयां की स्थिति, सपा-बसपा सीट को लेकर कही ये बात

रीता बहुगुणा ने सपा-बसपा पर बोला हमला, कहा पिछले चुनाव से नही होगी बेहतर स्थिति

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग का सिलसिला शुरु चुका है। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान सभी जमकर हमला बोल रहे है। ऐसे में  भारतीय जनता पार्टी की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने यूपी में योगी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था खासकर महिला सुरक्षा की स्थिति सुदृढ़ होने का जिक्र करते हुए कहा है कि राज्य की जनता इस बात को महसूस करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताएगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाादाता सम्मेलन में डॉ. जोशी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की जमीनी हकीकत बेहद दयनीय है विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पांच सीट भी नहीं मिलेंगी। साथ ही उन्होंने कहा सपा और बसपा पिछले चुनाव से बेहतर स्थिति में नहीं होंगे।

सपा बसपा की सरकार में महिला सुरक्षा की स्थिति किसी से छिपी नहीं

उन्होने कहा कि किसी देश में कानून व्यवस्था की स्थिति वहां कि महिलाओं की स्थिति से आंकी जाती है। इसके मद्देनजर सपा बसपा की सरकार में महिला सुरक्षा की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि, पूर्ववर्ती सरकारों में वर्ग विशेष के लोगों पर कार्रवाई नही होती थी, मगर जब से योगी सरकार सत्ता में आई है, तब से महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉ. जोशी ने कहा कि योगी सरकार में महिला थाने और एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया गया। साथ ही पहली बार महिला बटालियन भी वजूद में आई।

यूपी में 5 सीट भी कांग्रेस की नहीं

यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति योगी सरकार में बिगड़ने के आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले अपराध संबंधी आंकड़े देख ले तब बोले। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में 41% महिला उत्पीड़न के मामले कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि, 150 साल की कांग्रेस पार्टी ने कभी महिलाओं का ध्यान नहीं दिया। यूपी में 5 सीट भी कांग्रेस की नहीं आने वाली है। उन्होने कहा कि भाजपा की योगी सरकार, बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button