कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत कई पत्रकारों पर MP के किसान ने दर्ज कराया FIR

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कई वरिष्ठ पत्रकारों पर 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

दरअसल, इन सभी लोगों पर सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप लगा है। संजय रघुवंशी नाम के किसान ने सभी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राजधानी भोपाल के मिसरोद थाने में केस दर्ज हुआ है।

शिकायत दर्ज कराने वाले किसान ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने दिल्ली हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर गलत तथ्य प्रसारित किए थे।

रिपोर्ट की माने तो इन सभी लोगों ने दिल्ली हिंसा के दौरान अपमानजनक, गुमराह करने और उकसाने वाली खबर सोशल मीडिया पर प्रसाारित की थी कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है।

बता दें कि इससे पहले नोएडा में भी इसी प्रकार की एफआइआर शशि थरूर पर दर्ज की गई थी।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर तमाम बड़े भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा की थी।

उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस की भूमिका जांच करने की मांग की है। उधर, दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा यह प्रायोजित हिंसा है।

Related Articles

Back to top button