मप्र उपचुनाव : दिग्विजय सिंह ने किया सभी 28 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि सभी 28 सीटें कांग्रेस जीतेंगी। साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे कृषि के स्नातक हैं। जिसमें कैलकुलेशन में गलती हो जाती है।

दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने कल वोटिंग की समीक्षा की थी। समीक्षा में हम सभी सीटों में पीछे नहीं है। भाजपा के प्रलोभन देने के बाद भी जनता प्रभावित नहीं हुई। हमने चुनाव आयोग को संवेदनशील बूथों की सूची दी थी। विशेषकर सुमावली, मेहगांव की जानकारी दी थी। लेकिन महिलाओं को वोट डालने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि चुनाव आयोग ने इस सूची पर एक्शन नहीं। पोलिंग की मांग भी की थी। हमारी शिकायत पर ध्यान देते तो यह घटना नहीं होती। केंद्रीय चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक इस पर नियंत्रण नहीं कर पाए, प्रशासन जिम्मेदार है। उन जिम्मेदारों को गिरफ्तार करना चाहिए और कार्रवाई करना चाहिए।

इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोहन भागवत का भोपाल और इंदौर में कुछ वर्षों में ज्यादा आना जाना हो रहा है। संघ चाल चरित्र चेहरा की बात करता है। संघ की एक पीढ़ी चली गई। भागवत जी से अनुरोध किया है कि अपने प्रचारक पर ध्यान दें।

भाजपा नेताओं पर कब होगी कार्यवाही
आरिफ मसूद पर अतिक्रमण की कार्रवाई पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा शक्ल देख कर काम करती है। जो स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा उन्होंने कितनी सरकारी जमीन पर कब्जा किया उसकी जांच की है क्या। जिन मंत्रियों ने अतिक्रमण किया उन पर कार्रवाई की क्या। विकास हो रहा है नेताओं का और उनसे जुड़े अधिकारियों का।

Related Articles

Back to top button