लॉक डाउन से प्रदूषण में भारी गिरावट, यूपी के सहारनपुर से अब दिखाई दिन लगी पहाड़ियां

सहारनपुर लॉकडाउन से प्रदूषण में भारी कमी दर्ज होते ही प्रकृति के विविध रंग दिखने लगे हैं। आकाश नीला निकल आया है, तो सामान्य दृश्यता में बढोतरी दर्ज की गई है। सहारनपुर से हिमालय की पहाड़ियां भी नजर आने लगी हैं। इन पहाड़ियों को कोई इन्हें मंसूरी की पहाड़ियां बता रहा है, तो कोई गंगोत्री और यमुनोत्री के पहाड़। हालांकि वन विभाग की ओर से इस पर मुहर नहीं लगाई गई कि नजर आ रहे पहाड़ किस पर्वतश्रंखला के हैं।


दरअसल सहारनपुर से देहरादून-मसूरी की पहाड़ियां पहले भी देखी जाती रही हैं। अब प्रदूषण छंटते ही बर्फ से ढके हुये सफेद रंग के पहाड़ भी उंची इमारतों से दिखने लगे हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पर्वतश्रंखला यमुनोत्री के आसपास की ही है। दरअसल यमुनोत्री से सहारनपुर की एरियल डिस्टेंस महज 145 किमी. है, जबकि गंगोत्री से सहारनपुर की एरियल डिस्टेंस 175 किमी.। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौसम पूरी तरह से साफ हो, तथा बीच में कोई पहाड़ न हो, तो इतनी दूरी की पर्वतश्रंखलाओं को काफी ऊंचाई से देखा जा सकता है। खासकर इस समय पर्यावरण प्रदूषण में 40 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है, तथा एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआइ लेवल 70 पर पहुंच गया है, तो यह माना जा रहा है कि संभव है कि यमुनोत्री-गंगोत्री की पहाड़ियां नजर आ रही हों, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है। हां, मंसूरी की पहाड़ियां नजर आना निश्चित है।

डीएफओ वीके सिंह कहते हैं कि पहले यहां से कभी गंगोत्री तथा यमुनोत्री की पहाड़ियों को कैमरे में कैद नहीं किया गया है, हालांकि मंसूरी तक की पहाड़ियों को देखा गया है, लेकिन संभव है कि प्रदूषण में भारी गिरावट के कारण ऐसा संभव हुआ हो, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है।

फारेस्‍ट आफिसर ने ट्वीट में कहा है कि यह तस्‍वीर इनकम टैक्‍स ऑफिसर दुष्‍यतं सिंह ने अपने घर से सोमवार के शाम को ली है। कहा है कि सहारनपुर का प्रदुषण स्‍तर कम होते ही हिमालय के पहाड़ियों का खुबसुरत नजारा देखने को मिल रहा है। जो वर्फ से डकी हुई और भी आकर्षक लग रही हैं। बता दें कि गत दिनों पहले ही मुजफ्फरनगर से भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था।

Related Articles

Back to top button