केरल में कोरोना से सर्वाधिक मौतें

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 13 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कोरोना वायरस (कोविड-19) से कुल 90 मरीजों की जानें गयी , जिनमें महाराष्ट्र तथा केरल में सबसे ज्यादा मौते हुई। इस दौरान महाराष्ट्र में जहां इस महामारी से 40 लोगों की मृत्यु हुई है, वहीं केरल में 13 लोगों ने दम तोड़ा है, बाकी 11 राज्यों तथा केंद्रीय शासित प्रदेश में मौतों का आंकड़ा दहाई तक भी नहीं पहुंचा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 14,264 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ नौ लाख 91 हजार से अधिक हो गया है। सक्रिय मामलों में 2507 की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या अब 1.45 लाख हो गयी है। इससे पहले शुक्रवार को 2200 और शनिवार को 3585 सक्रिय मामले बढ़े थे।

पिछले 24 घंटों के दौरान 11,667 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 89 हजार 715 हो गयी है। इसी अवधि में 90 और मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 302 हो गया। देश में रिकवरी दर घटकर 97.25 और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.32 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत

अंडमान-निकोबार–3———4949—–62

आंध्र प्रदेश—— 604——- 881439—7167

अरुणाचल प्रदेश– 5——— 16775—- 56

असम———-1616——–214676—1091

बिहार———- 502——–260030—1534

चंडीगढ़ ——–169——– 20879—–349

छत्तीसगढ़ ——-3102 ——-303835—3795

दादरा- नगर हवेली

दमन-दीव——- 4———– 3396—– 2

दिल्ली——— 1025——– 625832—-10898

गोवा———- 493———-53243—–787

गुजरात——– 1672———260745—- 4404

हरियाणा ——-816———-265751——3042

हिमाचल प्रदेश— 252——— 57120—— 994

जम्मू-कश्मीर —-700———-123129—– 1954

झारखंड——– 459———-118022—– 1084

कर्नाटक ——-5997———-929447—– 12292

केरल ———58883——–967630—— 4074

लद्दाख——– 40————9616———130

लक्षद्वीप——- 85————192———- 0

मध्य प्रदेश—- 1994———-253284—— 3850

महाराष्ट्र—— 49630———1992530—– 51753

मणिपुर——– 84———— 28776——- 373

मेघालय——- 26————-13778——- 148

मिजोरम——- 22———— 4377——— 10

नागालैंड—— 18————-12082———-91

ओडिशा——- 611———– 334053——-1914

पुड्डुचेरी ——-188———– 38719——– 662

पंजाब——- 2883———–169480——- 5748

राजस्थान—– 1300———–315376——- 2785

सिक्किम ——53———— 5940———-135

तमिलनाडु—- 4120 ———-831246——- 12457

तेलंगाना—— 1731——— 294243——–1624

त्रिपुरा ———41———–32961——— 391

उत्तराखंड ——495———- 94850——- 1686

उत्तर प्रदेश—– 2432———591559——- 8714

पश्चिम बंगाल— 3579——– 559755——-10246

कुल———-145634—— 10689715—– 156302

Related Articles

Back to top button