कर्नाटक के आधे से अधिक विधायक दागी, 97 फीसदी करोड़पति जानें खास वजह!

नई दिल्ली– ADR ने रिपोर्ट जारी कर जानकारी दी है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जीतने वाले 97 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। नए चुने गए विधायकों में से 55 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार चुने गए विधायकों में सबसे अमीर हैं। वह सीएम पद की रेस में भी हैं। आधे से अधिक विधायक दागी हैं। इनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ADR की रिपोर्ट चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र पर आधारित है। शपथ पत्र में अपनी संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड बताना होता है। रिपोर्ट के अनुसार चुनाव जीतने वाले सिर्फ दो विधायक ऐसे हैं जिनके पास 50 लाख से कम संपत्ति है। दस विधायक ऐसे हैं जिनके पास 50 लाख से 2 करोड़ रुपए तक संपत्ति है। वहीं, 2-5 करोड़ की संपत्ति वाले विधायकों की संख्या 31 है। 180 विधायक ऐसे हैं, जिनके पास 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। विधायकों की औसत संपत्ति 64.39 करोड़ रुपए है। 217 विधायक करोड़पति हैं। 2018 में चुनाव जीतने वाले 215 विधायक करोड़पति थे। 2018 में विधायकों की औसत संपत्ति 34.59 करोड़ थी जो 2023 में बढ़कर 64.39 करोड़ हो गई। 2023 के चुनाव में जीतने वाले कांग्रेस के विधायकों की औसत संपत्ति 67.13 करोड़ रुपए है। वहीं, बीजेपी के विधायकों की औसत संपत्ति 44.36 करोड़ है। जनता दल (सेक्युलर) के 19 में से 18 विधायक करोड़पति हैं। इनकी औसत संपत्ति 46.01 करोड़ रुपए है।

Related Articles

Back to top button