कंधार में 30 से अधिक आतंकवादी ढेर

काबुल,  अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में सेना द्वारा तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 30 से अधिक आतंकवादी मारे गए है।

रक्षा मंत्रालय ने आज यहां जारी बयान में कहा कि वायु सेना के सहयोग से रक्षा और सुरक्षा बलों ने बुधवार को अरगंडब, ज़हरी, शाह वली कोटोन और मयंद जिलों में यह विशेष अभियान चलाया गया था।

ये भी पढ़ें-एनआईए ने जम्मू में आतंकवादी को किया गिरफ्तार

मंत्रालय ने कहा, “इन अभियानों में 31 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और अन्य 19 घायल हुए हैं।”

इस सप्ताह के शुरू में कंधार सहित दस प्रांतों में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान 100 से अधिक तालिबान आतंकवादी मारे गए है। सेना ने देश भर में सड़कों पर तालिबानी आतंकवादियों द्वारा लगाए गए 168 विस्फोटक उपकरणों की खोज कर उन्हें निष्क्रिय किया है।

Related Articles

Back to top button