वैश्विक महामारी कोरोना से दुनियाभर में 10.57 करोड़ से अधिक संक्रमित

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली : विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है अभी तक 10.57 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हो चुके है और 23.08 लाख से अधिक काल के मुंह में समा गए हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 57 लाख 43 हजार 102 हो गई है तथा 23 लाख आठ हजार 943 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.69 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि करीब 462,138 लाख मरीजों की मौत चुकी है।

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ आठ लाख 26 हजार 363 हो गया है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 22 हजार 601 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या एक लाख 54 हजार 996 तक पहुंच गया है।

जबकि अभी भी देश में एक लाख 48 हजार 766 सक्रिय मामले हैं।

ब्राजील में कोरोना वायरस से 94.47 लाख के अधिक लोग प्रभावित हुए है और इस महामारी से करीब 230,034 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39.41 लाख से ज्यादा हो गयी है और 112,305 लोगों की मौत हुई है।

रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 39.07 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 75,010 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में कोरेाना संक्रमित की संख्या 33.76 लाख के पार पहुंच गयी है और 78,940 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से अब तक 29.41 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 61,386 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में अब तक संक्रमितों की संख्या करीब 26.25 लाख पार हो गयी है और 91,003 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 25.24 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,685 लाेग काल के गाल में समा गए हैं।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.85 लाख के ज्यादा हो गयी है तथा 61,389 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 21.51 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 55,693 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से 19.76 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 49,110 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 19.26 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 165,786 लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड में संक्रमण के 15.45 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 38,994 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.73 लाख के पार पहुंच गयी और 46,180 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

ईरान में इस महामारी से अब तक 14.59 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,412 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.85 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 24,735 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 11.73 लाख के पार हो गयी है और 41,933 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया में कोरोना से 11.47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 31,393 तक पहुंच गया है।

नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.15 लाख से अधिक हो गयी है तथा 14,468 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में कोरोना से 10.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,129 लोगों की मौत हुई है।

कनाडा में अब तक इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 8.05 लाख के पार पहुंच गयी है और 20,700 लोगों की मौत हुई है।

पुर्तगाल में इस महामारी से 7.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 13,954 लोगों की जान जा चुकी है।

चिली में कोविड-19 से 7.48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,895 लोगों ने जान गंवाई है। रोमानिया में कोरोना से 7.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,809 लोगाें की मौत हो चुकी है।

बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 7.21 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 21,352 लोगाें की मौत हो चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 6.85 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या 5071 हो गयी है।

इराक में संक्रमितों की संख्या 6.27 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13111 तक पहुंच गया है।

स्वीडन में इस महामारी से 5.88 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 12,115 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 5.53 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 11,914 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में कोरोना मरीजों की संख्या 5.37 लाख के पार पहुंच गयी हैं जबकि 8190 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

फिलीपींस में 5.35 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 11,110 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 5.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9606 लोगों की मौत हो चुकी है।

मोरक्को में इस महामारी से 4.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 8381 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7994 लोगों की मौत हुई हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.69 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6397 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 15,004, बोलीविया में 10,753, मिस्र में 9604, जापान में 6372, ग्वाटेमाला में 5854, पानामा में 5455 तथा चीन में 4822 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button