Video में यूपी की दबंग बहू: ससुराल के गेट पर की ताबड़तोड़ फायरिंग.. साथियों के साथ पहुंची, वजह होश उड़ा देगी!

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादीशुदा महिला सबिया खान ने अपने दो साथियों के साथ ससुराल पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना का पूरा वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने महिला और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

शादी के बाद से ही रिश्तों में तनाव

पीड़ित फरमान, जो कि सबिया खान के पति हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी साल 2020 में बिजनौर निवासी सबिया खान से हुई थी। शादी के बाद से ही रिश्तों में तनाव बना रहा और सबिया अपने मायके चली गई। फरमान ने आरोप लगाया कि सबिया ने समझौते के नाम पर कई बार मोटी रकम ली और लगातार पैसे की मांग कर परिवार को ब्लैकमेल करती रही।

आधी रात नकाब पहनकर पहुंची ससुराल, की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, 14 सितंबर की रात करीब दो बजे सबिया खान अपने भाई अयान और अन्य साथियों के साथ फरमान के घर पहुंची। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सबिया काली ड्रेस और नकाब पहनकर गालियां दे रही थी, जबकि उसके साथी दरवाजा पीट रहे थे। जैसे ही दरवाजा खुला, सबिया ने हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान फरमान का भाई फैजान बाल-बाल बच गया। गोली के निशान अब भी घर की दीवारों पर मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आधी रात की इस गोलीबारी से पूरा मोहल्ला दहशत में था।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की तलाश

नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सीओ कटघर और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर और वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए सबिया खान और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button