सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यालय में मनी इस तरीके से मकर संक्रांति

पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है उत्तर प्रदेश में सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यालयों में आज आपको हम बताएंगे किस तरीके से मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया।

उत्तर प्रदेश में चार प्रमुख दल जो हमेशा उत्तर प्रदेश के राजनीति में सक्रिय रहते हैं और प्रमुख दल माने जाते हैं उन प्रमुख दलों के प्रदेश दफ्तर पर कहीं आज बहुत हलचल रही तो कहीं पूरा कार्यालय सूना रहा।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश दफ्तर पर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी टीम के साथ यानी सभी विधायक और एमएलसी के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर आज एक नए सदस्य की जॉइनिंग हुई यह सदस्य एके शर्मा है गुजरात कैडर के आईएएस थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीबी बताए जाते थे आज इन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया है साथ में यह भी कहा है कि यह पार्टी को आगे बढ़ाएंगे इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और वन मंत्री दारा सिंह चौहान मौजूद थे।

वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय बीएसपी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन की तयारी चल रही है।

अगर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश दफ्तर की बात करें तो वहां पर हल्की फुल्की हलचल थी एक नेता दूसरे नेता को बधाई देता हुआ नजर आया।

Related Articles

Back to top button