मोदी ने महिला दिवस पर महिला स्व सहायता समूहों से की खरीदारी

दिल्ली ,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों और उद्यमियों से अलग अलग उत्पादों की खरीदारी की।


मोदी ने सोमवार को महिला दिवस पर विभिन्न उत्पादों की खरीदारी के बाद कहा कि यह महिला उद्यमियों तथा आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों को बढावा देने की एक कोशिश है।

ये भी पढ़े – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी का किया उद्घाटन


अपने टि्वट संदेश में उन्होंने कहा , “ महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की भारत की कोशिश में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें महिलाओं के बीच उद्यमिता बढाने के लिए संकल्प लेना चाहिए। आज मैंने कुछ ऐसे उत्पाद खरीदे हैं जो महिला उद्यमियों , उनकी रचनात्मकता तथा देश की संस्कृति में रचे बसे हैं। ”


प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ट्राइब्स इंडिया से एक शाल, गोंड पेपर पेंटिंग , नगालैंड की पारंपरिक शाल , मधुबनी पेंटिंग वाला एक खादी का स्टाल, फाइल फोल्डर तथा अन्य उत्पाद खरीदे हैं।

Related Articles

Back to top button