मोदी 3.0 की नई कैबिनेट ने ली शपथ..जानिए कौन-कौन से सांसद बनें हैं मंत्री

मोदी सरकार की कैबिनेट में 72 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। यूपी से 10 सांसद बनें हैं मंत्री

Modi Cabinet: मोदी सरकार की नई कैबिनेट ने आज शपथ ली है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी कैबिनेट को शपथ दिलाई। भाजपा के साथ ही उसकी सहयोगी दलों टीडीपी, जदयू, अपना दल, जनता दल (सेक्यूलर) लोकदल आदि सहयोगी दलों के सांसदों ने भी शपथ ली। आज भाजपा सहित सहयोगी दलों के 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। उत्तर प्रदेश से 10 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली।

जानिए कौन कौन से सांसदों ने ली शपथ

कैबिनेट मंत्री 

मोदी की नई कैबिनेट में 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है।

राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान,निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, खट्टर कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, प्रल्हाद जोशी, राम मोहन नायडु, गिरिराज सिंह, जुएल ओरांव, ज्योदिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजीजू, चिराग पासवान, किशन रेड्डी, सीआर पाटिल

स्वतंत्र प्रभार

पांच सांसदों ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में शपथ ली है।

अर्जुनराम मेघवाल, प्रतावराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, जयंत चौधरी

राज्यमंत्री

36 सांसदों को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा

शपथ में पड़ोसी देशों के इन राष्ट्राध्यक्षों ने भी लिया भाग

मोदी सरकार की नई कैबिनेट में पड़ोसी देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों नेभी भाग लिया। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल कमल प्रचंड, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रबिंद जगन्नाथ, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ तथा कई अन्य देशों के राजनयिक उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button