लखनऊ गोमती नगर थाने के बाहर ही आंख पर पट्टी बांधे न्याय की देवी की तस्वीर का उड़ा मजाक

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आजकल उत्तर प्रदेश पुलिस पर कई  सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से ही उत्तर प्रदेश पुलिस पर लगातार विपक्ष भी निशाना साध रहा है। ऐसे में लखनऊ के गोमती नगर थाना से सटी दीवार पर कुछ ऐसा देखने को मिला जो बहुत शर्मिंदा करने वाला है।

बता दें कि लखनऊ के गोमती नगर थाने से सटी हुई दीवार पर आंख पर पट्टी बांधे न्याय की देवी की तस्वीर का मजाक उड़ाया गया है। जो कि सोशल मीडिया पर भी अब काफी वायरल हो रहा है। थाने के बाहर जो दीवार पर पेंटिंग बनी हुई है। वहां पर आंखों पर पट्टी बांधे न्याय की देवी बनाई गई है लेकिन यहां पर अलग बात यह है कि जो तस्वीर बनाई हुई है उसमें पीछे से एक हाथ से वह रुपया लेते हुई नजर आ रही हैं।

हालांकि खबर है कि कुछ जानकारों द्वारा संज्ञान में ले जाने के बाद आनन-फानन में उस तस्वीर को मिटा दिया गया है। लेकिन यह मजाक उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ किसने किया है अभी तक इसकी जानकारी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button