आखिरकार गुरु चलते बने! सिद्धू ने किया ये कारनामा!!

पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष के नाम भेजा है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा 10 जून को ही दे दिया था लेकिन इसका खुलासा उन्होंने अब किया है। सिद्धू ने एक ट्वीट कर कहा कि वे अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री को भेज रहे हैं। पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच अर्से से खटपट की खबरें थीं।

लोकसभा में पंजाब में कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीटें न मिलने का ठीकरा अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर फोड़ा था और केंद्रीय आलाकमान से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के बाद 6 जून को हुई कैबिनेट की पहली ही बैठक में सिद्धू सहित कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए थे।

सिद्धू के पास पहले स्थानीय स्वशासन विभाग था, मगर अब उनके जिम्मे ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग था लेकिन उन्होंने मंत्री पद का कार्यभार ग्रहण नहीं किया था और न ही मीटिंग में शामिल हुए थे। उसके बाद से लगातार सिद्धू को लेकर नाराजगी की अटकलें लगाई जा रही थीं। जिनपर विराम लगाते हुए उन्होंने खुद अपने इस्तीफे की पेशकश को सार्वजनिक कर दिया।

Related Articles

Back to top button