मेरठ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटो का धंधा करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

मेरठ: उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने आज थाना गंगानगर क्षेत्र से जाली नोटो का धंधा करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच लाख 42 हजार 400 रूपये और उनके छापने के उपरण आदि बरामद किए।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगानगर पुलिस ने सूचना के आधार पर सीएनजी पम्प व सुभाषनगर से जाली नोटो का धंधा करने वाले गिरोह के चार सदस्यों रोबिन उर्फ मुकेश,सिकन्दर उर्फ सतेन्द्र, सुमन और माही को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे एवं निशादही पर 05 लाख 42 हजार 400 रूपये के जाली नोट व 97 हजार 500 रूपये के आधे छपे नोट और छापने के काम आने वाले प्रिन्टर व अन्य सामग्री बरामद की। बरामद नोट 2000 , 500 और 200 रूपये के हैं। उन्हेंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन मेरठ जबकि एक हापुड़ जिले का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपयों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button