यूपी 69000 शिक्षक भर्ती: प्रियंका गांधी ने प्रतियोगी छात्रों से की बात, मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग

उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती में घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। वहीं अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिक्षक भर्ती से जुड़े प्रतियोगी छात्र छात्राओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की है। प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेर रहीं है। वहीं इस मामले पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी सीबीआई जांच की मांग कर दी है। विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर हो रहा है। इसी के साथ शिक्षक भर्ती का यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अनुसार प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने प्रियंका गांधी से अपनी बात साझा करते हुए कहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में उनके साथ बहुत अन्याय हुआ है। ऐसे में प्रियंका ने उनको भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस न्याय की लड़ाई में कांग्रेस प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के साथ खड़ी है। एक दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की तुलना मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले से की थी। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि यह यूपी का व्यापम घोटाला है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर इस मामले में न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। यह मामला अब तेजी से बढ़ता जा रहा है।

वही बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने शिक्षक भर्ती मामले पर सीबीआई जांच की मांग की है। मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि ‘उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़गड़ी, धांधली व भ्रष्टाचार आदि के सम्बंध में रोज नए-नए खुलासे व तथ्यों के उजागर होने के कारण अब यह मामला काफी गंभीर हो गया है। जनता काफी आशंकित है। ऐसे में इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए, बीएसपी की यह मांग है।’

Related Articles

Back to top button