कांग्रेस के भीतर आई ये कैसी बाढ़! राहुल को छोड़कर सब डूबे!!

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गाँधी ने हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा देने का एलान किया था। इसके बाद राहुल गाँधी ने अगला बयान दिया कि उन्हें इस बात का दुख है कि उनके इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया | कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस बयान के बाद पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लग गई है | कई प्रदेश अध्यक्षों समेत करीब 125 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है | लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने पर अड़े हुए हैं |

इस्तीफा देने में बड़े नेताओं में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया भी शामिल हैं | इसके अलावा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है | इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी |

 

वहीं अब एमपी प्रभारी और महासचिव दीपक बावरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है | लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहना नहीं चाहते | कांग्रेस नेता लगातार राहुल को मनाने की कोशिश कर रहे हैं | लेकिन अब पार्टी पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया है | एक पत्र पर हस्ताक्षर कर पार्टी नेताओं ने इस्तीफा दिया है | इस पत्र पर अभी तक कांग्रेस के करीब 125 पदाधिकारी के हस्ताक्षर हैं | इसमें AICC सचिव, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हैं |

Related Articles

Back to top button