मायके आयी विवाहिता ने लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला ने अपने मायके में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बभनी क्षेत्र के मगरमाड गांव निवासी रामसुभग की पुत्री समुद्री देवी (27) अपने पति रामधनी के साथ एक सप्ताह पहले घूमने के लिए मायके आयी थी। शुक्रवार सुबह समुद्री देवी शौच के लिए घर से बाहर निकली और वापस नही आयी। परिवार के लोग खोजने लगे। थोडी देर बाद ही उसका शव घर से 200 मीटर दूर पलास के पेड से झूलता मिला।
घटना के बाद पिता रामसुभग ने बभनी थाना पर पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामायण राम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी भेज दिया।

Related Articles

Back to top button