विवाहिता ने लगाई फांसी ,लिपस्टिक से लिखा खत!

बिहार : वैशाली जनपद के लालगंज से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां अगरपुर में पुलिस को खबर मिली की एक नई नवेली दुल्हन ने फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस जब वारदात वाली जगह पर पहुंची तो वहां का नजारा देख हैरान रह गई। कमरे में युवती का शव फंदे से लटक रहा था और सामने आईने पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा था। जानकारी के मुताबिकखगड़िया की रहने वाली काजल की शादी 2022 में लालगंज के विजय मंडल के बेटे विक्की मंडल से हुई थी। काजल की मां रिंकी देवी ने बताया कि उसका पति और ससुर प्रताड़ित करता था। मां का आरोप है कि काजल का पति उस पर ध्यान नहीं देता था।काजल के सास-ससुर और पति उसके साथ साथ नहीं रहते थे। रिंकी देवी के मुताबिक, लड़की के परिवार वालों ने कई बार साथ रहने को कहा, लेकिन वो लोग नहीं माने। बेटी की मां का कहना है कि विक्की कुछ नहीं करता था। शादी से पहले यह बात कही गई थी कि शादी के बाद बिजनेस करवा दिया जाएगा। विवाहित युवती ने फांसी लगाने से पहले लिपस्टिक से खत में लिखा मैं अब जीना नहीं चाहती। पापा मुझे माफ कर दीजिएगा। मेरे परिवार ने मुझे हर खुशी दी। जो मांगा सब कुछ मिला। फिर भी मेरी गलती माफी के लायक नहीं। मैं अपनी इच्छा से जीवन त्याग रही हूं।

Related Articles

Back to top button