बरौदा उपचुनाव को अपने बूते पर लड़ेंगे मनोहर लाल

चंडीगढ़। बरौदा उपचुनाव के दंगल को फतेह करने के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। भाजपा पहली बार बरौदा में कमल खिलाने के लिए दमखम दिखा रही है तो कांग्रेस अपने गढ़ को बचाने के लिए जोर-अजमाई में जुटी हुई है वहीं इनेलो बरौदा में दोबारा जीत दर्ज करने के लिए ताकत झोंक रही है। अहम पहलू यह है कि इस बार भाजपा हाईकमान से कोई बड़ा नेता बरौदा उपचुनाव में दिखाई नहीं देगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने बूते पर ही चुनाव को लड़ेंगे।
भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को 30 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी गई है। सूची में केंद्रीय स्तर के किसी भी बड़े नेता का नाम शामिल नहीं है। बरौदा उपचुनाव को भाजपा व जजपा गठबंधन मिलकर लड़ रहे हैं, लेकिन उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से गायब है।
भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में सभी मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे तो तीन राज्यसभा सांसद सहित सभी 10 सांसद चुनाव प्रचार के दौरान जनता से सीधा संवाद करेंगे।

ये होंगे भाजपा के स्टार प्रचार
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर, संजीव बालियान, रतन लाल कटारिया चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद, ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला, कृषि मंत्री जेपी दलाल, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, बाल कल्याण मंत्री कमेलश ढांडा समेत राज्य सभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, डीपी वत्स, रामचंद्र जांगड़ा चुनाव प्रचार करेंगे।
इसके साथ सोनीपत सांसद रमेश कौशिक, भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, रोहतक सांसद अरविंद शर्मा, कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी, हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह, करनाल सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु व कृष्ण पंवार चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। बवानी खेड़ा से भाजपा विधायक विशंभर वाल्मीकि भी बरौदा में चुनाव प्रचार करेंगे।

Related Articles

Back to top button