मंगलवार को नामांकन भरेंगे खट्टर साथ में मौजूद रहेंगे योगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरेंगे। नामांकन भरते समय उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ रहेंगे। इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने कार्यकर्ताओं के साथ विजय यज्ञ किया। यज्ञ में आहूतियां डालने के बाद फिलहाल जनसभा शुरू हो चुकी है।

सेक्टर-12 हुडा मैदान में जनसभा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यहां सीएम मननोहर लाल पार्टी कार्यकर्तओं को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने बताया कि नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य कई केंद्रीय मंत्री और हरियाणा सरकार के सभी मंत्रियों के आने की संभावना है।

करनाल से लड़ेंगे खट्टर

मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से नामांकन के समय सभी को साथ आने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नामांकन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरियाणा आगमन को यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पूरे दलबल और गाजे-बाजे सहित रैली स्थल पर पहुंचेंगे। वहीं, सचिवालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। नामांकन कार्यालय की तरफ जाने वाले रास्ते पर ग्रिल से अलग रास्ता तैयार किया गया है। इसमें आसपास से कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। बता दें कि मनोहर लाल खट्टर हरियाणा विधानसभा चुनाव में करनाल विधानसभा सीट के लिए नामांकन भरेंगे।

Related Articles

Back to top button